Monday, August 8, 2011

चुनावी कुण्डलिया

चुनावी कुण्डलिया


जितेन्द्र कुमार जौली
मेरे प्यारे देश की, लगे डुबाने नाव।

नेता बैठे जेल में, लङने लगे चुनाव॥

लङने लगे चुनाव, नैया कौन सम्भाले।

कुछ लालची नेता, करते खूब घोटाले॥

जीत ना पाएंगे, वोट के बिन ये तेरे।

वोट इन्हे मत दे, सुन ले भईया मेरे॥


घोटाले करके हुए, ये तो मालामाल।

नेताओ ने कर दिया, बुरा देश का हाल॥

बुरा देश का हाल, बढ़ती बेरोजगारी।

कोई नही सुनता, फरियादे अब हमारी॥

अच्छा नेता आज, आकर देश सम्भाले।

कह जौली देश में, होते खूब घोटाले॥

-जितेन्द्र कुमार जौली
 Jitendra Kumar Jolly

जौली के मुक्तक

मुक्तक

जितेन्द्र कुमार जौली


पूरी नहीं होने देगे उनकी कभी कामना,

कितने भी हो शत्रु हम डटकर करेंगे सामना।

जात-पात की भावना रख दो उठाकर ताक में,

आओ सब मिलकर करे हम देश की आराधना॥


करना है क्या कैसे, बताते रहे हैं जो।

भटके तो हमे राह, दिखाते रहे हैं जो॥

ऐसे गुरु के ऋण को, चुकाऐ भला कैसे।

दिया बनाके खुद को, जलाते रहे हैं जो॥


-जितेन्द्र कुमार जौली
 Jitendra Kumar Jolly 

जितेन्द्र कुमार जौली के दोहेः-

दोहे

-जितेन्द्र कुमार जौली
बेकारी के दौर में, पढ़ा-लिखा पछताय।
अब तो अनपढ़ आदमी, इन्टरनेट चलाय॥

जो अच्छा इंसान है, आता सबके काम।
वो ही मेरा कृष्ण है, वो ही मेरा राम॥

हिंसा करनी छोड़ दे, कर तू सबसे प्यार।
बातों से है जो मरे, लात उसे मत मार॥

तुम अपने माँ-बाप का, करो सदा सम्मान।
इनमें ही बसते सदा, दुनिया के भगवान॥
-जितेन्द्र कुमार जौली

 Jitendra Kumar Jolly

Saturday, August 6, 2011

राष्ट्रीय भाषा हिन्दी प्रचार समिति का तुलसीदास जयन्ती कार्यक्रम

6 अगस्त को राष्ट्रीय भाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से तुलसीदास जयन्ती पर मुरादाबाद मेँ कवि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती एवं तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष-राम चन्द्र गुप्त
मुख्य अतिथि-डॉ0ओमाचार्य
सरस्वती वन्दना-जितेँद्र कुमार जौली
संचालन-रामसिहँ निःशंक
योगेंद्र विश्नोई,अम्बरीश गर्ग,अशोक विश्नोई,योगेँद्र व्योम,रामदत्त द्विवेदी ने काव्यपाठ किया।