Thursday, March 15, 2012

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति ने किया जितेन्द्र कुमार जौली को सम्मानित

युवा साहित्यकार 
 जितेन्द्र कुमार जौली सम्मानित
 जितेन्द्र कुमार जौली सम्मानित
                          
                              14 मार्च 2012 को राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति द्वारा गायत्री प्रज्ञा पीठ मुरादाबाद में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा युवा साहित्यकार जितेन्द्र कुमार जौली का सम्मान।
                             राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से जितेन्द्र जौली को पाँच सौ एक रुपये नकद, शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष अम्बरीश गर्ग ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में युवाओ को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि साहित्य ही संस्कारो को जन्म देता है इसलिए वे युवा जो साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं प्रशंसा और सम्मान के पात्र हैं। इसी भावना के चलते मुरादाबाद के युवा साहित्यकार जितेन्द्र कुमार जौली को सम्मानित किया गया है।
                             इस अवसर पर रामसिंह निःशंक, योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई, कृपाल सिंह धीमान, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, अशोक विश्नोई, योगेन्द्र व्योम, रामदत्त द्विवेदी, मनोज मनु, कृष्ण कुमार नाज़ आदि ने काव्यपाठ किया। योगेन्द्र सिंह, मनोज सम्राट, रमेश कृष्ण आदि लोग उपस्थित थे।

Wednesday, March 14, 2012

नही मिलेगा बेरोजगार भत्ता

नही मिलेगा बेरोजगार भत्ता

                            उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी द्वारा घोषणा की गई थी कि बेरोजगारो को 1000 रुपये बेरोजगार भत्ता दिया जायेगा। इस लालच में करोड़ो युवा बेरोजगारो ने समाजवादी पार्टी को वोट दिया।
                            आजकल बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए 18 से 45 वर्ष के बेरोजगार लाइन मे लगकर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं तथा पुलिसवालो के डण्डे खा रहे हैं।
                             शायद इन्होने समाजवादी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र नही पढ़ा, जिसमे लिखा गया है कि 35 वर्ष से अधिक के स्नातक बेरोजगारो को भत्ता दिया जायेगा। जबकि बेरोजगार भत्ते की लाइन मे लगे 85 प्रतिशत से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनकी आयु 35 वर्ष से कम है या वे स्नातक नहीं हैं। पूरे प्रदेश में 20000 से ज्यादा ऐसे बेरोजगार नही हो सकते जिनकी आयु 35 वर्ष है, स्नातक हैं और बेरोजगार भी हैं। क्योकि औसतन 25 वर्ष की आयु में लोगो की शादी हो जाती है और वे कहीं ना कहीं नौकरी करने लगते हैं और नौकरी या व्यापार करने वालो को भत्ता नही दिया जा सकता। अब आप ही अपने चारो ओर नजर घुमाकर देखें तो असलियत पता चलेगी। यह बात भी ध्यान रखें कि जब सरकार के पास कई महीनो तक सरकारी कर्मचारियो का वेतन देने के लिए पैसे नही होते तो लैपटॉप और बेरोजगार भत्ते के लिए कहाँ से आएँगे।
-जितेन्द्र कुमार जौली

Saturday, March 10, 2012

मजदूरों का खून चूसती पीतलनगरी

मजदूरों का खून चूसती पीतलनगरी
                           पीतलनगरी के नाम से दुनियाभर में विख्यात मुरादाबाद एक ऐसी औद्योगिक नगरी है, जिसने न जाने कितने लोगों को रोजगार प्रदान किया है। परन्तु यह विडंबना है कि यहाँ की फैक्ट्रियो मे काम करने वाले मजदूरो को उनके काम के अनुसार पैसा नहीं मिल पाता। फैक्ट्रियो वाले मजदूरो की मजदूरी दिखाते कुछ और हैं और देते कुछ और है।
                           ये मजदूरो के कल्याण और चिकित्सा आदि की सुविधाओं का बहुत अधिक खर्च दिखाकर अपने उत्पाद को विदेशों मे अच्छे मूल्य पर बेचकर लाभ कमा लेते है, परन्तु मजदूरो को ये सुविधाएँ नाममात्र को ही मिल पाती हैं।
                            यदि यहाँ श्रमिक एक दिन नही जाता तो उसकी दो दिन की मजदूरी काट ली जाती है। औद्योगिक नगरी मुरादाबाद में मजदूरों का खून चूसा जा रहा है।
सरकार को चाहिए कि वो मजदूरों को उनके अधिकारों से अवगत कराये। मजदूरो की मदद के लिए अनेक कानून बनाये गये हैं। मजदूरों को चाहिए कि वो एकजुट होकर अपने अधिकारो की माँग करें।

-जितेन्द्र कुमार जौली

Wednesday, February 29, 2012

खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे

 खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे
                               पिछले दिनो उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में ऐसे लाखो अभ्यर्थी फेल हो गये जो शिक्षण कार्य को खेल समझ रहे थे या अन्य किसी बजह से परीक्षा ठीक से नही दे पाये। इनमें से कुछ अभ्यर्थी खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे की कहावत को चरितार्थ करने में लगे हुए हैं। वे शिक्षकों की भर्ती में बाधा उत्पन्न कर रहे है।
                              उत्तर प्रदेश में टीईटी को लेकर सैंकड़ो रिट दायर की जा चुकी हैं। इनमें से अधिकांश रिट उन लोगो के द्वारा दायर की गई हैं जो टीईटी में फेल हो गये या फेल होने से बच गये और उनके नम्बर कम हैं। ऐसे में इन्हे नौकरी पाने का स्वर्णिम अवसर अपने हाथ से जाता दिखाई दे रहा है। जिनके नम्बर कम आये हैं, वे चाहते हैं कि भर्ती प्रक्रिया हाईस्कूल से बी0एड0 तक के अंक प्रतिशत के आधार पर की जाये तथा जो फेल हो गये वो परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर सवाल उठाकर शिक्षकों की भर्ती में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं ताकि सरकार टीईटी को रद्द करके भर्ती प्रक्रिया के स्वरुप को परिवर्तित कर दे।

-जितेन्द्र कुमार जौली

Saturday, February 25, 2012

सरकारी योजनाओं का प्रचार किया जाये

सरकारी योजनाओं का प्रचार किया जाये
                                        हमारे देश में गरीबी, बेरोजगारी एवं अशिक्षा मिटाने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएँ चलायी जा रही हैं। जैसे- गरीबों की बेटी की शादी के लिए 20 हजार रुपये देना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को रोजगार के लिए कम ब्याज दर पर ऋण देना, अनेक प्रकार की छात्रवृत्ति देना एवं रोजगार योजनाएँ आदि। जो काफी हद तक गरीबों की मदद करने मे सक्षम हैं।
                                       परन्तु देश के लोगो में अज्ञानता के कारण वे इनका लाभ नहीं उठा पाते या फिर कुछ गलत लोग इन योजनाओं का प्रयोग अपने लाभ के लिए करने लगते हैं।
                                       सरकार को चाहिए कि वो अपनी समस्त योजनाओं का भली प्रकार प्रचार करे। ऐसा करने से जनता इन योजनाओं के बारे में जानेगी एवं इनसे लाभ उठाएगी, जिससे देश में व्याप्त गरीबी, बेरोजगारी एवं अशिक्षा को मिटाने में काफी मदद मिलेगी।

-जितेन्द्र कुमार जौली

Saturday, December 31, 2011

दोहे- टी ई टी (T.E.T.)

दोहे- टी ई टी (T.E.T.)

जितेन्द्र कुमार जौली
यूपी मे जबसे चली, हवा बड़ी ये सर्द।
टी ई टी ने कर दिया, सबके सिर में दर्द॥

टी ई टी कानून की, पड़ी कई पर मार।
हाईकोर्ट दिखा दिया, इसने हमको यार॥

जो शिक्षण के काम को, समझ रहे थे खेल।
टी ई टी मे हो गये, अच्छे अच्छे फेल॥

नित नये हैं दिख रहे, इसमे सबको खोट।
टी ई टी पर हो गये, खर्च बहुत ही नोट॥

टी ई टी उपहार है, टी ई टी वरदान।
कठिन परिश्रम जो करे, देती उसको मान।

-जितेन्द्र कुमार जौली
अम्बेडकर नगर, दिल्ली रोड, मुरादाबाद
Jitendra Kumar Jolly

Monday, October 24, 2011

दैनिक जागरण की काव्य पाठ प्रतियोगिता

दैनिक जागरण की काव्य पाठ प्रतियोगिता

दैनिक जागरण की काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेता
                               11 अक्टूबर, 2011 को दैनिक जागरण के संस्थापक नरेन्द्र मोहन गुप्त की जयन्ती पर दयानन्द महाविद्यालय में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
                               कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डॉ0 स्वीटी तालवाड़, अनिल अग्रवाल, व डॉ0 अनुपम र्माण्डेय ने दैनिक जागरण के संस्थापक नरेन्द्र मोहन गुप्त के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की। इस अवसर पर 24 नवोदित कवियोँ ने अपनी कविताओ द्वारा भ्रष्टाचार पर प्रहार किया।
                               प्रतियोगिता मे प्रथम आने वाले संयम वत्स को 7 हजार, द्वितीय स्थान पर रही प्रीति शर्मा को 5 हजार, तृतीय स्थान पर आने वाले राजकुमार गिरि को 3 हजार रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले जितेन्द्र कुमार जौली, मोहित शर्मा, कीर्ति भटनागर, अवधेश चौहान और ऋतु शर्मा को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी भी प्रदान की गईं। निर्णायक मण्डल में डॉ0 रामानंद शर्मा, डॉ0 कौशल कुमारी एवं डॉ0 कंचन सिंह शामिल रहीं। संचालन डॉ0 मनोज रस्तोगी ने किया।