Tuesday, February 4, 2020

श्री गोविन्द हिन्दी साहित्य सेवा समिति द्वारा किया गया सम्मान समारोह एवं काव्य-संध्या का आयोजन

श्री रमेश विकट, डॉ० अर्चना गुप्ता एवं डॉ० रीता सिंह सम्मानित

            दिनांक 22 अक्टूबर 2019 को श्री गोविन्द हिन्दी साहित्य सेवा समिति के तत्वावधान में आज एक सम्मान समारोह एवं काव्य-संध्या का आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार श्री रमेश विकट (बरेली), डॉ० अर्चना गुप्ता (मुरादाबाद) एवं डॉ० रीता सिंह (मुरादाबाद) को मान पत्र, अंग वस्त्र, एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। 


          कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमेश विकट ने की। मुख्य अतिथि डॉ० आर० सी० शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ० महेश दिवाकर, श्री ओंकार सिंह 'ओंकार', श्री योगेंद्र पाल सिंह विश्नोई एवं वीरेंद्र सिंह 'बृजवासी' मंचासीन हुए। माँ शारदे की वंदना  श्री राम सिंह निशंक ने प्रस्तुत की तथा कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से राजीव 'प्रखर' एवं श्रीकृष्ण शुक्ल द्वारा किया गया।
          इस अवसर पर सुंदर काव्य संध्या का भी आयोजन किया गया।काव्य संध्या में शायर मुरादाबादी, राजीव 'प्रखर,' रघुराज निश्चल, हेमा तिवारी भट्ट, उदय प्रकाश उदय, श्रीकृष्ण शुक्ल, रामसिंह निशंक, रामवीर सिंह वीर, डॉ० मनोज रस्तोगी, अशोक विश्नोई, डॉ० अर्चना गुप्ता, डॉ० रीता सिंह, रवि चतुर्वेदी, ओंकार सिंह ओंकार, वीरेंद्र बृजवासी, योगेंद्र पाल सिंह विश्नोई, डॉ० महेश दिवाकर, डॉ० आर०सी० शुक्ला एवं श्री रमेश विकट आदि ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित काव्य पाठ किया। संस्था के अध्यक्ष श्री राम वीर सिंह वीर द्वारा आभार-अभिव्यक्ति के साथ कार्यक्रम विश्राम पर पहुँचा।