चुनावी कुण्डलिया
![]() |
| जितेन्द्र कुमार जौली |
मेरे प्यारे देश की, लगे डुबाने नाव।
नेता बैठे जेल में, लङने लगे चुनाव॥
लङने लगे चुनाव, नैया कौन सम्भाले।
कुछ लालची नेता, करते खूब घोटाले॥
जीत ना पाएंगे, वोट के बिन ये तेरे।
वोट इन्हे मत दे, सुन ले भईया मेरे॥
घोटाले करके हुए, ये तो मालामाल।
नेताओ ने कर दिया, बुरा देश का हाल॥
बुरा देश का हाल, बढ़ती बेरोजगारी।
कोई नही सुनता, फरियादे अब हमारी॥
अच्छा नेता आज, आकर देश सम्भाले।
कह जौली देश में, होते खूब घोटाले॥
-जितेन्द्र कुमार जौली
Jitendra Kumar Jolly

No comments:
Post a Comment